Ezekiel 16:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain ne tujhe boottedar vasr aur sooison ke chamade kee jootiyan paahinai aur teree kamar men sooksham san bandha, aur tujhe reshamee kapada oddhaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने तुम्हें एक सुन्दर पहनावा और कोमल चमड़े के जूते दिये। मैंने तुम्हें एक महीन मलमल और एक रेशमी वस्त्र दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने तुझे साड़ी पहनायी, जिस पर बेल-बूटे काढ़े गए थे। मैंने तेरे पैरों में चप्पल पहनायी। मैंने तुझे सूती शाल ओढ़ाया, और तुझ पर रेशम का बुरका डाला।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने तुझे बूटेदार वस्त्रा और सूइसों के चमड़े की जूतियां पहिनाई; और तेरी कमर में सूक्ष्म सन बान्धा, और तुझे रेशमी कपड़ा ओढ़ाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने तुझे बूटेदार वस्त्र और सूइसों के चमड़े की जूतियाँ पहिनाईं; और तेरी कमर में सूक्ष्म सन बाँधा, और तुझे रेशमी कपड़ा ओढ़ाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने तुम्हें कसीदा काढ़े वस्त्र पहनाया और तुम्हारे पांवों पर उच्च दर्जे के चमड़े की जूतियां पहनाई. मैंने तुम्हें सुंदर मलमल के कपड़े पहनाए और तुम्हें कीमती कपड़े ओढ़ाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने तुझे बूटेदार वस्त्र और सुइसों के चमड़े की जूतियाँ पहनाई; और तेरी कमर में सूक्ष्म सन बाँधा, और तुझे रेशमी कपड़ा ओढ़ाया।