Ezekiel 16:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere abooshan sone chandee ke aur tere vasr sooksham san, resham aur boottedar kamade ke bane fir tera bhojan maaida, madha aur tel hua aur too atyant sundar, varan ranee hone ke yogy ho gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम अपने सोने चाँदी के आभूषणों, अपने मलमल और रेशमी वस्त्रों और कढ़ाई किये पहनावे में सुन्दर दिखती थीं! तुमने उत्तम भोजन किया। तुम अत्याधिक सुन्दर थी और तुम रानी बनीं!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों मैंने तुझे सोने-चांदी के आभूषणों से सजा दिया। तेरे वस्त्र सूती मलमल और रेशम के थे, जिन पर कसीदा काढ़ा गया था। तू मैदे की रोटी, तथा शहद और तेल में पका भोजन खाती थी। तू अत्यन्त सुन्दर और रानी बनने के योग्य हो गई।
Hindi Bible HHBD
तेरे आभूषण सोने चान्दी के और तेरे वस्त्रा सूक्ष्म सन, रेशम और बूटेदार कमड़े के बने; फिर तेरा भोजन मैदा, मधु और तेल हुआ; और तू अत्यन्त सुन्दर, वरन रानी होने के योग्य हो गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे आभूषण सोने चाँदी के और तेरे वस्त्र सूक्ष्म सन, रेशम और बूटेदार कपड़े के बने; फिर तेरा भोजन मैदा, मधु और तेल हुआ; और तू अत्यन्त सुन्दर, वरन् रानी होने के योग्य हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार सोने और चांदी से तुम्हारा श्रृंगार किया गया; तुम्हारे कपड़े सुंदर मलमल, मंहगे बुनावट और कसीदा किए हुए थे. तुम्हारे भोजन में शहद, जैतून तेल और सबसे अच्छा आटा था. तुम बहुत सुंदर हो गई और रानी बनने के योग्य हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे आभूषण सोने चाँदी के और तेरे वस्त्र सूक्ष्म सन, रेशम और बूटेदार कपड़े के बने; फिर तेरा भोजन मैदा, मधु और तेल हुआ; और तू अत्यन्त सुन्दर, वरन् रानी होने के योग्य हो गई।