Ezekiel 16:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu too apanee sundarata par bhrosa karake apanee namavaree ke karan vyaabhaichar karane lagee, aur sab yatraiyon ke sang bahut kukarma kiya, aur jo koi tujhe chahata tha too usee se milatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा, “किन्तु तुमने अपनी सुन्दरता पर विश्वास करना आरम्भ किया। तुमने अपने यश का उपयोग किया और मुझसे विश्वासघात किया। तुमने एक वेश्या की तरह काम किया जो हर गुजरने वाले की हो। तुमने उन सभी को अपने को अर्पित किया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘लेकिन तूने मुझ पर भरोसा न कर अपनी सुन्दरता पर भरोसा किया। तू अपने रूप की ख्याति के कारण व्यभिचार करने लगी। तू राह-चलते पुरुषों को पकड़ कर उनसे व्यभिचार करवाती थी।
Hindi Bible HHBD
परन्तु तू अपनी सुन्दरता पर भरोसा करके अपनी नामवरी के कारण व्यभिचार करने लगी, और सब यात्रियों के संग बहुत कुकर्म किया, और जो कोई तुझे चाहता था तू उसी से मिलती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परन्तु तू अपनी सुन्दरता पर भरोसा करके अपनी नामवरी के कारण व्यभिचार करने लगी, और सब यात्रियों के संग बहुत कुकर्म किया, और जो कोई तुझे चाहता था तू उसी से मिलती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘परंतु तुमने अपनी सुंदरता पर भरोसा किया और अपनी प्रसिद्धि का उपयोग एक वेश्या बनने में किया. जो भी तुम्हारे पास से होकर गुजरा, तुमने उस पर बहुत कृपा दिखाई, और तुम्हारी सुंदरता ने उसे मोह लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु तू अपनी सुन्दरता पर भरोसा करके अपनी नामवरी के कारण व्यभिचार करने लगी, और सब यात्रियों के संग बहुत कुकर्म किया, और जो कोई तुझे चाहता था तू उसी से मिलती थी।