Ezekiel 16:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur too ne apane sushaeabhait gahane lekar jo mere diae huae sone-chandee ke the, un se purushaen kee mooraten bana lee, aur un se bhee vyabhaichar karane lagee
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मेरा दिया हुआ सुन्दर आभूषण तुमने लिया और तुमने उस सोने—चाँदी का उपयोग मनुष्यों की मूर्तियाँ बनाने के लिये किया। तुमने उनके साथ भी यौन—सम्बन्ध किया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो सोने-चांदी के सुन्दर आभूषण मैंने तुझे दिए थे, तूने उनसे मनुष्यों की आकृतियां बनाईं, और उन आकृतियों के साथ कुकर्म किया।
Hindi Bible HHBD
और तू ने अपने सुशोभित गहने लेकर जो मेरे दिए हुए सोने- चान्दी के थे, उन से पुरूषों की मूरतें बना ली, और उन से भी व्यभिचार करने लगी;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने अपने सुशोभित गहने लेकर जो मेरे दिए हुए सोने–चाँदी के थे, उन से पुरुषों की मूरतें बना लीं, और उन से भी व्यभिचार करने लगी;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुमने मेरे दिये हुए उन सुंदर गहनों को भी लिया, जो सोने और चांदी से बने थे, और तुमने अपने लिए पुरुष-मूर्तियां बना लीं और उन मूर्तियों के साथ व्यभिचार करने लगीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने अपने सुशोभित गहने लेकर जो मेरे दिए हुए सोने-चाँदी के थे, उनसे पुरुषों की मूरतें बना ली, और उनसे भी व्यभिचार करने लगी;