Ezekiel 16:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo bhojan maain ne tujhe diya tha, arthata jo maaida, tel aur madha maain tujhe khailata tha, vah sab tu ne unake samhane sukhdayak sugatdha karake rakha prabhu yahova kee yahee vanee haai ki yon hee hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने तुम्हें रोटी, मधु और तेल दिये। किन्तु तुमने वह भोजन अपनी देवमूर्तियों को दिया। तुमने उसे अपने असत्य देवताओं को प्रसन्न करने के लिये सुगन्धि के रूप में भेंट किया। तुमने उन असत्य देवताओं के साथ वेश्या जैसा व्यवहार किया!” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ व्यभिचारिणी यरूशलेम नगरी! मैंने मैदे की रोटी, तेल और शहद से तेरा भरण-पोषण किया था। जो भोजन मैंने तुझे दिया था, तूने उसको सुगन्ध-बलि के रूप में उन आकृतियों के सम्मुख चढ़ा दिया। मैं, स्वामी-प्रभु यह कहता हूं।
Hindi Bible HHBD
और जो भोजन मैं ने तुझे दिया था, अर्थात् जो मैदा, तेल और मधु मैं तुझे खिलाता था, वह सब तु ने उनके साम्हने सुखदायक सुगत्ध करके रखा; प्रभु यहोवा की यही वाणी है कि यों ही हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो भोजन मैं ने तुझे दिया था, अर्थात् जो मैदा, तेल और मधु मैं तुझे खिलाता था, वह सब तू ने उनके सामने सुखदायक सुगन्ध करके रखा; प्रभु यहोवा की यही वाणी है कि यों ही हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और वह भोजन भी जो मैंने तुमको तुम्हारे खाने के लिये दिया था—आटा, जैतून तेल और शहद—तुमने इसे उनके सामने एक सुगंधित धूप के रूप में चढ़ाया. ऐसा ही हुआ है, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो भोजन मैंने तुझे दिया था, अर्थात् जो मैदा, तेल और मधु मैं तुझे खिलाता था, वह सब तूने उनके सामने सुखदायक सुगन्ध करके रखा; प्रभु यहोवा की यही वाणी है कि ऐसा ही हुआ।