Ezekiel 16:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir too ne apane putra-puatraiyan lekar jinhen too ne mere liye janm diya, un mooraton ko naaivedh karake chaddhai. kya tera vsabhaichar aeesee chhottee bat theen
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा, “तुमने अपने पुत्र—पुत्रियाँ लेकर जिन्हें तूने मेरे लिए जन्म दिया, उन मूर्तियों को बलि चढ़ायी। किन्तु ये वे पाप हैं जो तुमने तब किये जब मुझे धोखा दिया और उन असत्य देवताओं के पास चली गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तूने मेरे लिए पुत्र और पुत्रियां उत्‍पन्न किये थे। तूने इन पुत्र-पुत्रियों की बलि चढ़ा दी ताकि वे आकृतियां उनको खा लें। क्‍या ये तेरे कुकर्म संगीन नहीं हैं?
Hindi Bible HHBD
फिर तू ने अपने पुत्रा- पुत्रियां लेकर जिन्हें तू ने मेरे लिये जन्म दिया, उन मूरतों को नैवेद्य करके चढ़ाई। क्या तेरा व्सभिचार ऐसी छोटी बात थीं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर तू ने अपने पुत्र–पुत्रियाँ लेकर जिन्हें तू ने मेरे लिये जन्म दिया, उन मूरतों को नैवेद्य करके चढ़ाईं। क्या तेरा व्यभिचार ऐसी छोटी बात थी;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘और तुमने अपने उन बेटे और बेटियों को लिया, जिन्हें तुमने मेरे लिए पैदा किए थे, और उन्हें उन मूर्तियों के लिये भोजन के रूप में चढ़ा दिया. क्या तुम्हारी वेश्यावृत्ति पर्याप्‍त नहीं थी?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर तूने अपने पुत्र-पुत्रियाँ लेकर जिन्हें तूने मेरे लिये जन्म दिया, उन मूर्तियों को बलिदान करके चढ़ाई। क्या तेरा व्यभिचार ऐसी छोटी बात थीं;