Ezekiel 16:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur too ne apane sab gharanait kamon men aur vyabhaichar karate hua, apane bachapan ke dinon kee kabhee sudhai n lee, jab ki too nangee apane lohoo men lottnee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने मुझे छोड़ा और वे भयानक काम किये और तुमने अपना वह समय कभी याद नहीं किया जब तुम बच्ची थीं। तुमने याद नहीं किया कि जब मैंने तुम्हें पाया तब तुम नंगी थीं और रक्त में छटपटा रही थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये सब घृणित कार्य और व्यभिचार करते समय तुझे अपने बचपन के दिन याद नहीं आए, जब तू नग्न थी, तेरे शरीर पर वस्त्र का टुकड़ा भी नहीं था, और तू खून में लथपथ पड़ी थी।
Hindi Bible HHBD
और तू ने अपने सब घृणित कामों में और व्यभिचार करते हुए, अपने बचपन के दिनों की कभी सुधि न ली, जब कि तू नंगी अपने लोहू में लोटनी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने अपने सब घृणित कामों में और व्यभिचार करते हुए, अपने बचपन के दिनों की कभी सुधि न ली, जब कि तू नंगी अपने लहू में लोटती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने इन सब घृणित कार्यों और वेश्यावृत्ति के बीच, तुमने अपने बचपन के उन दिनों को भूला दिया, जब तुम नंगी और खुली अपने खून में लेट रही थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने अपने सब घृणित कामों में और व्यभिचार करते हुए, अपने बचपन के दिनों की कभी सुधि न ली, जबकि तू नंगी अपने लहू में लोटती थी।