Ezekiel 16:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aek aek sadk ke sire par bhee too ne apana uncha sthan banavakar apanee sundarata gharanait kara dee, aur har aek yatraee ko kukarma ke liye bulakar mahavyabhaichaarinee ho gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने अपने टीले हर एक सड़क की छोर पर बनाए। तब तुमने अपने सौन्दर्य का मान घटाया। तुमने इसका उपयोग हर पास से गुजरने वाले को फँसाने के लिये किया। तुमने अपने अधोवस्त्र को ऊपर उठाया जिससे वे तुम्हारी टांगे देख सकें और तब तुम उन लोगों के साथ एक वेश्या के समान हो गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ यरूशलेम, तूने हर गली के प्रवेश-द्वार पर ऊंची वेदी स्थापित की, और वहां अपने सौन्दर्य पर व्यभिचार का दाग लगाया। तू वहां खड़ी होकर प्रत्येक राहगीर से कुकर्म करती थी, और यों अपने कुकर्मों का ढेर लगातीं थी।
Hindi Bible HHBD
और एक एक सड़क के सिरे पर भी तू ने अपना ऊंचा स्थान बनवाकर अपनी सुन्दरता घृणित करा दी, और हर एक यात्री को कुकर्म के लिये बुलाकर महाव्यभिचारिणी हो गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और एक एक सड़क के सिरे पर भी तू ने अपना ऊँचा स्थान बनवाकर अपनी सुन्दरता घृणित करा दी, और हर एक यात्री को कुकर्म के लिये बुलाकर महाव्यभिचारिणी हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हर एक गली के कोने पर तुमने ऊंचे पूजा-स्थल बना लिए हैं और वहां से गुज़रने वाले लोगों के सामने बढ़ती दुराचार प्रवृत्ति के साथ अपने पैरों को फैलाकर अपनी सुंदरता का अपमान किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और एक-एक सड़क के सिरे पर भी तूने अपना ऊँचा स्थान बनवाकर अपनी सुन्दरता घृणित करा दी, और हर एक यात्री को कुकर्म के लिये बुलाकर महाव्यभिचारिणी हो गई।