Ezekiel 16:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sab veshyaon ko to rupaya milata haai, parantu too ne apane sab mitraen ko svayan rupaae dekar, aur unako lalach dikhakar bulaya haai ki ve charon or se akar tujh se vyaabhaichar karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अधिकांश वेश्यायें शारीरिक सम्बंध के लिये व्यक्ति को भुगतान करने के लिये विवश करती हैं। किन्तु तुम अपने प्रेमियों को लुभाने के लिये स्वयं भेंट देती हो और उन्हें शारीरिक सम्बधं के लिये आमंत्रित करती हो। तुमने अपने चारों ओर के सभी लोगों को अपने साथ शारीरिक सम्बंध के लिये आमंत्रित किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरुष वेश्‍या को उसका मूल्‍य चुकाते हैं। लेकिन तू तो पराए पुरुषों को, अपने प्रेमियों को लुभाने के लिए स्‍वयं रुपये देती है कि वे सब जगह से तेरे पास आएं और तुझ से व्‍यभिचार करें।
Hindi Bible HHBD
सब वेश्याओं को तो रूपया मिलता है, परन्तु तू ने अपने सब मित्रों को स्वयं रूपए देकर, और उनको लालच दिखाकर बुलाया है कि वे चारों ओर से आकर तुझ से व्यभिचार करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सब वेश्याओं को तो रुपया मिलता है, परन्तु तू ने अपने सब मित्रों को स्वयं रुपए देकर, और उनको लालच दिखाकर बुलाया है कि वे चारों ओर से आकर तुझ से व्यभिचार करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सब वेश्याएं उपहार लेती हैं, परंतु तुम अपने सब प्रेमियों को उपहार देती हो, कि वे हर जगह से तुम्हारे अवैध चाहत के लिये आएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सब वेश्याओं को तो रुपया मिलता है, परन्तु तूने अपने सब मित्रों को स्वयं रुपये देकर, और उनको लालच दिखाकर बुलाया है कि वे चारों ओर से आकर तुझ से व्यभिचार करें।