Ezekiel 16:36 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
prabhu yahova yon kahata haai, ki too ne jo vyaabhaichar men aati nirlajj hokar, apanee deh apane mitraen ko dikhai, aur apanee mooraton se gharanait kam kia, aur apane ladkebalon ka lohoo bahakar unhen bali chaddhaya haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा ये बातें कहता है: “तुमने अपनी मुद्रा व्यय कर दी है और अपने प्रेमियों तथा गन्दें देवताओं को अपना नंगा शरीर देखने दिया है तथा अपने साथ शारीरिक सम्बन्ध करने दिया है। तुमने अपने बच्चों को मारा है और उनका खून बहाया है। वह उन असत्य देवताओं को तुम्हारी भेंट थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं, स्वामी-प्रभु कहता हूँ, तूने निर्लज्ज होकर ये घृणित कार्य किए हैं: तूने अपने प्रेमियों के सम्मुख अपना आंचल हटाया, व्यभिचार करते समय उनके सामने नग्न हुई। तूने मूर्तियों के सामने पूजा-पाठ किया, उन मूर्तियों को अपने बच्चों की बलि चढ़ाई।
Hindi Bible HHBD
प्रभु यहोवा यों कहता है, कि तू ने जो व्यभिचार में अति निर्लज्ज होकर, अपनी देह अपने मित्रों को दिखाई, और अपनी मूरतों से घृणित काम किए, और अपने लड़केबालों का लोहू बहाकर उन्हें बलि चढ़ाया है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
प्रभु यहोवा यों कहता है: तू ने जो व्यभिचार में अति निर्लज्ज होकर, अपनी देह अपने मित्रों को दिखाई, और अपनी मूरतों से घृणित काम किए, और अपने बच्चों का लहू बहाकर उन्हें बलि चढ़ाया है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्योंकि तुमने अपनी वासना को उंडेला है और अपने कामुक प्रवृत्ति में अपने प्रेमियों को अपने नंगे देह को दिखाया है, और तुम्हारे सब घृणित मूर्तियों के कारण, और क्योंकि तुमने उन मूर्तियों को अपने बच्चों का खून दिया है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
प्रभु यहोवा यह कहता है: तूने जो व्यभिचार में अति निर्लज्ज होकर, अपनी देह अपने मित्रों को दिखाई, और अपनी मूर्तियों से घृणित काम किए, और अपने बच्चों का लहू बहाकर उन्हें बलि चढ़ाया है,