Ezekiel 16:38 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab maain tujh ko aeesa dand doonga, jaaisa vyabhaichaarinaiyon aur lohoo bahanevalee striayon ko diya jata haai aur krodha aur jalan ke sath tera lohoo bahaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैं तुम्हें दण्ड दूँगा। मैं तुम्हें किसी हत्यारिन और उस स्त्री की तरह दण्ड दूँगा जिसने व्यभिचार का पाप किया हो। तुम वैसे ही दण्डित होगी मानों कोई क्रोधित और ईष्यालु पति दण्ड दे रहा हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो दण्ड व्यभिचारिणी पत्नी और हत्यारिणी स्त्री को दिया जाता है, वही दण्ड मैं तुझको दूंगा। मैं क्रोध और ईष्र्या से तेरी हत्या करवाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
तब मैं तुझ को ऐसा दण्ड दूंगा, जैसा व्यभिचारिणियों और लोहू बहानेवाली स्त्रियों को दिया जाता है; और क्रोध और जलन के साथ तेरा लोहू बहाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं तुझ को ऐसा दण्ड दूँगा, जैसा व्यभिचारिणियों और लहू बहानेवाली स्त्रियों को दिया जाता है; और क्रोध और जलन के साथ तेरा लहू बहाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हें उन स्त्रियों का दंड दूंगा जो व्यभिचार करती हैं और जो खून बहाती हैं; मैं अपने कोप और ईर्ष्या के क्रोध से तुमसे खून का बदला लूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैं तुझको ऐसा दण्ड दूँगा, जैसा व्यभिचारिणियों और लहू बहानेवाली स्त्रियों को दिया जाता है; और क्रोध और जलन के साथ तेरा लहू बहाऊँगा।