Ezekiel 16:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tera janm aeese hua ki jis din too janmee, us din n tera nal katta gaya, n too shuuddh hone ke liye dhaei gai, n tere kuchh lon mala gaya aur n too kuchh kapadon men lamettee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरूशलेम, जिस दिन तुम उत्पन्न हुए थे, तुम्हारे नाभि—नाल को काटने वाला कोई नहीं था। किसी ने तुम पर नमक नहीं डाला और तुम्हें स्वच्छ करने के लिये नहलाया नहीं। किसी ने तुम्हें वस्त्र में नहीं लपेटा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या तू अपने जन्म के विषय में यह जानती है? जिस दिन तेरा जन्म हुआ, उस दिन न तेरी नाल काटी गयी, और न तुझे शुद्ध करने के लिए पानी से नहलाया गया। सुन, उस दिन तेरे शरीर पर नमक नहीं मल गया, और न तुझे कपड़ों में लपेटा ही गया था।
Hindi Bible HHBD
और तेरा जन्म ऐसे हुआ कि जिस दिन तू जन्मी, उस दिन न तेरा नाल काटा गया, न तू शुठ्ठ होने के लिये धोई गई, न तेरे कुछ लोन मला गया और न तू कुछ कपड़ों में लमेटी गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरा जन्म ऐसे हुआ कि जिस दिन तू जन्मी, उस दिन न तेरा नाल काटा गया, न तू शुद्ध होने के लिए धोई गई, न तेरे कुछ लोन मला गया और न तू कुछ कपड़ों में लपेटी गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे जन्म के समय न तो तुम्हारी नाभिनाड़ी काटी गई, और न ही तुम्हें पानी से नहलाकर साफ किया गया, न तो तुम्हें नमक से रगड़ा गया था, और न ही तुम्हें कपड़ों में लपेटा गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरा जन्म ऐसे हुआ कि जिस दिन तू जन्मी, उस दिन न तेरा नाल काटा गया, न तू शुद्ध होने के लिये धोई गई, न तुझ पर नमक मला गया और न तू कुछ कपड़ों में लपेटी गई।