Ezekiel 16:41 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve ag lagakar tere gharon ko jala denge, aur toojhe bahut see striayon ke dekhte dand denge aur maain tera vyabhaichar band karoonga, aur too fir chhnaiale ke liye dam n degee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे तुम्हारा घर (मन्दिर) जला देंगे। वे तुम्हें इस तरह दण्ड देंगे कि सभी अन्य स्त्रियाँ देख सकें। मैं तुम्हारा वेश्या की तरह रहना बन्द कर दूँगा। मैं तुम्हें अपने प्रेमियों को धन देने से रोक दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे तेरे मकानों में आग लगा देंगे, और अन्य औरतों के सामने तुझे दण्ड देंगे। मैं तेरी वेश्यावृत्ति बन्द कर दूंगा, और तू पराए पुरुषों को अपनी वेश्यावृत्ति का दाम नहीं देगी।
Hindi Bible HHBD
तब वे आग लगाकर तेरे घरों को जला देंगे, और तूझे बहुत सी स्त्रियों के देखते दण्ड देंगे; और मैं तेरा व्यभिचार बन्द करूंगा, और तू फिर छिनाले के लिये दाम न देगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे आग लगाकर तेरे घरों को जला देंगे, और तुझे बहुत सी स्त्रियों के देखते दण्ड देंगे; और मैं तेरा व्यभिचार बन्द करूँगा, और तू फिर छिनाले के लिये दाम न देगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे तुम्हारे घरों को जला देंगे और बहुत सी स्त्रियों के देखते में तुम्हें दंड देंगे. मैं तुम्हारे वेश्यावृत्ति को बंद कर दूंगा, और तुम अपने प्रेमियों को दाम नहीं दोगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे आग लगाकर तेरे घरों को जला देंगे, और तुझे बहुत सी स्त्रियों के देखते दण्ड देंगे; और मैं तेरा व्यभिचार बन्द करूँगा, और तू फिर वेश्यावृत्ति के लिये दाम न देगी।