Ezekiel 16:45 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
teree man jo apane pati aur ladkebalon se gharana karatee thee, too bhee tteek usakee putraee ttharee aur teree baahinen jo apane apane paati aur ladkebalon se ghararana karatee thee, too bhee tteek unakee bahin nikalee. teree mata hittain aur pita aemoree tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम अपनी माँ की पुत्री हो। तुम अपने पति या बच्चों का ध्यान नहीं रखती हो। तुम ठीक अपनी बहन के समान हो। तुम दोनों ने अपने पतियों तथा बच्चों से घृणा की। तुम ठीक अपने माता—पिता की तरह हो। तुम्हारी माँ हित्ती थी और तुम्हारा पिता एमोरी था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू अपनी मां की सच्ची बेटी है: तेरी मां भी अपने पति और बच्चों से घृणा करती थी। तू अपनी बहिनों की सच्ची बहिन है। तेरी बहिनें भी अपने-अपने पति और बच्चों से घृणा करती थीं। तेरी मां जाति की हित्ती थी, और तेरा पिता अमोरी जाति का था।
Hindi Bible HHBD
तेरी मां जो अपने पति और लड़केबालों से घृणा करती थी, तू भी ठीक उसकी पुत्री ठहरी; और तेरी बहिनें जो अपने अपने पति और लड़केबालों से घृृणा करती थीं, तू भी ठीक उनकी बहिन निकली। तेरी माता हित्तिन और पिता एमोरी था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरी माँ जो अपने पति और बच्चों से घृणा करती थी, तू भी ठीक उसकी पुत्री ठहरी; और तेरी बहिनें जो अपने अपने पति और बच्चों से घृणा करती थीं, तू भी ठीक उनकी बहिन निकली। तेरी माता हित्तिन और पिता एमोरी था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम अपनी मां की सही बेटी हो, जिसने अपने पति और अपने बच्चों को तुच्छ जाना; और तुम अपनी बहनों की सही बहन हो, जिन्होंने अपने पतियों और बच्चों को तुच्छ जाना. तुम्हारी माता एक हित्ती और तुम्हारे पिता एक अमोरी थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरी माँ जो अपने पति और बच्चों से घृणा करती थी, तू भी ठीक उसकी पुत्री ठहरी; और तेरी बहनें जो अपने-अपने पति और बच्चों से घृणा करती थीं, तू भी ठीक उनकी बहन निकली। तेरी माता हित्तिन और पिता एमोरी था।