Ezekiel 16:51 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir shaemaron ne tere papon ke adho bhee pap naheen kiae too ne to us se baddhkar gharanait kam kiae or apane ghaer gharanait kamon ke dara apanee bahinon ko jeet liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा, “शोमरोन ने उन पापों का आधा किया जो तुमने किये। तुमने शोमरोन की अपेक्षा बहुत अधिक भयंकर पाप किये! तुमने अपनी बहनों की अपेक्षा अत्याधिक भयंकर पाप किये हैं! सदोम और शोमरोन की तुलना करने पर, वे तुमसे अच्छी लगती हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने जितने पाप-कर्म किए हैं, उनके आधे भी तेरी बहिन सामरी ने नहीं किए थे। तूने उससे अधिक घृणित कार्य किए और अपने इन घृणित कार्यों की दृष्टि से तेरी बहिन तेरी अपेक्षा निर्दोष ठहरती है।
Hindi Bible HHBD
फिर शोमरोन ने तेरे पापों के आधे भी पाप नहीं किऐ तू ने तो उस से बढ़कर घृणित काम किए ओर अपने घोर घृणित कामों के द्वारा अपनी बहिनों को जीत लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर शोमरोन ने तेरे पापों के आधे भी पाप नहीं किए, तू ने तो उससे बढ़कर घृणित काम किए, और अपने घोर घृणित कामों के द्वारा अपनी बहिनों से जीत गयी ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शमरिया ने तुमसे आधे भी पाप नहीं किए हैं. तुमने उनसे ज्यादा घृणित काम किए हैं, और तुम्हारे द्वारा किए गये इन सब कामों के द्वारा तुम्हारी बहनें धार्मिक दिखाई दे रही हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर सामरिया ने तेरे पापों के आधे भी पाप नहीं किए, तूने तो उससे बढ़कर घृणित काम किए, और अपने घोर घृणित कामों के द्वारा अपनी बहनों से जीत गई।