Ezekiel 16:55 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur teree bahinen sadom aur shaemaron apanee apanee puatraiyon samet apanee pahilee dasha ko fir pahunchengee, aur too bhee apanee puatraiyon saahit apanee pahilee dasha ko fir pahanchegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार तुम और तुम्हारी बहनें फिर से बनाई जाएंगी। सदोम और उसके चारों ओर के नगर, शोमरोन और उसके चारों ओर के नगर तथा तुम और तुम्हारे चारों ओर के नगर फिर से बनाए जाएंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरी बहिनें − सोदोम और सामरी − अपनी पूर्व दशा में लौट आएंगी। इसी प्रकार उनकी पुत्रियां भी अपनी-अपनी पूर्व दशा प्राप्त कर लेंगी। ओ यरूशलेम, तू भी अपनी पुत्रियों के साथ पूर्व दशा में आ जाएगी।
Hindi Bible HHBD
और तेरी बहिनें सदोम और शोमरोन अपनी अपनी पुत्रियों समेत अपनी पहिली दशा को फिर पहुंचेंगी, और तू भी अपनी पुत्रियों सहित अपनी पहिली दशा को फिर पहंचेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरी बहिनें सदोम और शोमरोन अपनी अपनी पुत्रियों समेत अपनी पहली दशा को फिर पहुँचेंगी, और तू भी अपनी पुत्रियों सहित अपनी पहली दशा को फिर पहुँचेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और तुम्हारी बहनें, सोदोम और उसकी बेटियां, और शमरिया और उसकी बेटियां अपने पहले की स्थिति में लौट जाएंगी; और तुम और तुम्हारी बेटियां भी अपने पहले की स्थिति में लौट आएंगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरी बहनें सदोम और सामरिया अपनी-अपनी पुत्रियों समेत अपनी पहली दशा को फिर पहुँचेंगी, और तू भी अपनी पुत्रियों सहित अपनी पहली दशा को फिर पहुँचेगी।