Ezekiel 16:61 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab too apanee baahinon ko arthata apanee badee aur chhottee bahinon ko grahan kare, tab too apana chalachalan smaran karake lajjait hogee aur maain unhen teree puatraiyan tthara doonga parantu yah teree vacha ke anusar n karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हारी बहनों को तुम्हारे पास लाऊँगा और मैं उन्हें तुम्हारी पुत्रियाँ बनाऊँगा। यह हमारी वाचा में नहीं था, किन्तु मैं यह तुम्हारे लिये करुँगा। तब तुम उन भयंकर पापों को याद करोगी, जिन्हें तुमने किया और तुम लज्जित होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तुझे अपने बीते हुए दिनों के आचरण का स्मरण होगा, और जब तू अपनी बड़ी और छोटी बहिनों को स्वीकार करेगी तब तू लज्जित होगी। क्योंकि मैं उनको तेरी पुत्रियों के रूप में तुझे सौपूंगा; किन्तु यह कार्य तेरे बचपन के विधान के कारण नहीं, वरन् शाश्वत विधान के कारण करूंगा।
Hindi Bible HHBD
और जब तू अपनी बहिनों को अर्थात् अपनी बड़ी और छोटी बहिनों को ग्रहण करे, तब तू अपना चालचलन स्मरण करके लज्जित होगी; और मैं उन्हें तेरी पुत्रियां ठहरा दूंगा; परन्तु यह तेरी वाचा के अनुसार न करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तू अपनी बहिनों को अर्थात् अपनी बड़ी और छोटी बहिनों को ग्रहण करे, तब तू अपना चालचलन स्मरण करके लज्जित होगी; और मैं उन्हें तेरी पुत्रियाँ ठहरा दूँगा; परन्तु यह तेरी वाचा के अनुसार न करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम अपने चालचलन को याद करके लज्जित होगी, जब तुम अपनी बड़ी और छोटी बहनों से मिलोगी. मैं उन्हें तुमको तुम्हारी बेटियों के रूप में दूंगा, परंतु यह तुम्हारे साथ बांधी गई वाचा के आधार पर नहीं होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तू अपनी बहनों को अर्थात् अपनी बड़ी और छोटी बहनों को ग्रहण करे, तब तू अपना चाल चलन स्मरण करके लज्जित होगी; और मैं उन्हें तेरी पुत्रियाँ ठहरा दूँगा; परन्तु यह तेरी वाचा के अनुसार न करूँगा।