Ezekiel 16:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne tujhe khet ke birule kee nai baddhaya, aur too baddhte baddhte badee ho gai aur ati sundar ho gai teree chhatiyan sudaul hui, aur tere bal baddhe taubhee too nangee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने तुम्हारी सहायता खेत में पौधे की तरह बढ़ने में की। तुम बढ़ती ही गई। तुम एक युवती बनी, तुम्हारा ऋतु—धर्म आरम्भ हुआ, तुम्हारे वक्ष—स्थल बढ़े, तुम्हारे केश बढ़ने आरम्भ हुए। किन्तु तुम तब तक वस्त्रहीन और नंगी थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और खेत के पौधे के समान बढ़!” अत: तू बढ़ी और बढ़ते-बढ़ते जवान हो गई। तेरे वक्ष सुडौल हो गए। तेरे सिर के बाल एड़ियों को छूने लगे। तो भी, ओ यरूशलेम, तू नग्‍न थी! तेरे शरीर पर कोई वस्‍त्र नहीं था।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने तुझे खेत के बिरूले की नाई बढाया, और तू बढ़ते बढ़ते बड़ी हो गई और अति सुन्दर हो गई; तेरी छातियां सुडौल हुई, और तेरे बाल बढे; तौभी तू नंगी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने तुझे खेत के पौधे के समान बढ़ाया, और तू बढ़ते बढ़ते बड़ी हो गई और अति सुन्दर हो गई; तेरी छातियाँ सुडौल हुईं, और तेरे बाल बढ़े, तौभी तू नंगी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने तुम्हें खेत के एक पौधे की तरह बढ़ाया. तुम बढ़ती गई और विकसित हुई और यौवन अवस्था में आई. तुम्हारे स्तन विकसित हुए और तुम्हारे बाल लंबे हो गए, फिर भी तुम बिलकुल निवस्त्र थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने तुझे खेत के पौधे के समान बढ़ाया, और तू बढ़ते-बढ़ते बड़ी हो गई और अति सुन्दर हो गई; तेरी छातियाँ सुडौल हुईं, और तेरे बाल बढ़े; तो भी तू नंगी थी।