Ezekiel 17:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain apana jal us par faailaunga aur vah mere fande men fansega aur maain usako babul men pahunchakar us vishvasaghaat ka mukama us se ladoonga, jo us ne mujh se kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अपना जाल फैलाऊँगा और वह इसमें फंसेगा। मैं उस बाबुल लाऊँगा तथा मैं उसे उस स्थान में दण्ड दूँगा। मैं उसे दण्ड दूँगा क्योंकि वह मेरे विरुद्ध उठा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उस पर अपना जाल फैलाऊंगा, और वह मेरे फन्दे में फंस जाएगा। मैं उसको बेबीलोन देश में लाऊंगा, और जो विश्वासघात उसने मेरे साथ किया है, उसके लिए मैं उस पर बेबीलोन में मुकदमा चलाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
और मैं अपना जाल उस पर फैलाऊंगा और वह मेरे फन्दे में फंसेगा; और मैं उसको बाबुल में पहुंचाकर उस विश्वासघात का मुक़ मा उस से लड़ूंगा, जो उस ने मुझ से किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अपना जाल उस पर फैलाऊँगा और वह मेरे फन्दे में फँसेगा; और मैं उसको बेबीलोन में पहुँचाकर उस विश्वासघात का मुक़द्दमा उससे लड़ूँगा, जो उसने मुझ से किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उसके लिये अपना जाल फैलाऊंगा, और वह मेरे फंदे में फंसेगा. मैं उसे बाबेल ले जाऊंगा और वहां उसे दंड दूंगा क्योंकि उसने मेरे साथ विश्वासघात किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं अपना जाल उस पर फैलाऊँगा और वह मेरे फंदे में फँसेगा; और मैं उसको बाबेल में पहुँचाकर उस विश्वासघात का मुकद्दमा उससे लड़ूँगा, जो उसने मुझसे किया है।