Ezekiel 18:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur upar kahe huae uchit kamon ka karanevala n ho, aur pahadon par bhojan kiya ho, parai sree ko bigada ho,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पुत्र इन बुरे कामों में से कोई भी काम कर सकता है। वह पहाड़ों पर जा सकता है और असत्य देवताओं को चढ़ाए गए भोजन में हिस्सा बटा सकता है। वह पापी पुत्र अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ व्यभिचार करने का पाप कर सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने भाई-बहिन के प्रति इन कुकर्मों में से एक भी करता है − यद्यपि उसके पिता ने ये सब कुकर्म नहीं किये: वह पहाड़ी शिखर की वेदी के सम्मुख बलि-पशु का मांस खाता है। वह अपने पड़ोसी की पत्नी को भ्रष्ट करता है।
Hindi Bible HHBD
और ऊपर कहे हुए उचित कामों का करनेवाला न हो, और पहाड़ों पर भोजन किया हो, पराई स्त्री को बिगाड़ा हो,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और ऊपर कहे हुए उचित कामों का करनेवाला न हो, और पहाड़ों के पूजा–स्थलों पर भोजन किया हो, पराई स्त्री को बिगाड़ा हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
(यद्यपि उसके पिता ने इनमें से कोई भी काम नहीं किया है): “वह पहाड़ के पूजा स्थलों पर खाता है. वह अपने पड़ोसी की पत्नी को भ्रष्ट करता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ऊपर कहे हुए उचित कामों का करनेवाला न हो, और पहाड़ों के पूजा स्थलों पर भोजन किया हो, पराई स्त्री को बिगाड़ा हो,