Ezekiel 18:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
deen jan kee haani karane se hath roka ho, byaj aur baddhee n lee ho, mere niyamon ko mana ho, aur meree vidhaiyon par chala ho, to vah apane pita ke adharma ke karan n marega, varan jeevit hee rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह गरीबों की सहायता करता है यदि कोई व्यक्ति ऋण लेना चाहता है तो भला पुत्र उसे मुद्रा उधार दे देता है और वह उस ऋण पर ब्याज नहीं लेता। भला पुत्र मेरे नियमों का पालन करता है और मेरे नियम के अनुसार चलता है! वह भला पुत्र अपने पिता के पापों के कारण मारा नहीं जायेगा! वह भला पुत्र जीवित रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह कुकर्म में हाथ नहीं डालता। वह रुपया ब्याज पर नहीं देता, और न सूदखोरी करता है। वह मेरे आदेशों का पालन करता है, और मेरी संविधियों के अनुसार आचरण करता है। ऐसा पुत्र अपने पिता के कुकर्मों के कारण नहीं मरेगा; बल्कि वह निस्सन्देह जीवित रहेगा।
Hindi Bible HHBD
दीन जन की हानि करने से हाथ रोका हो, ब्याज और बढ़ी न ली हो, मेरे नियमों को माना हो, और मेरी विधियों पर चला हो, तो वह अपने पिता के अधर्म के कारण न मरेगा, वरन जीवित ही रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दीन जन की हानि करने से हाथ रोका हो, ब्याज और बढ़ती न ली हो, मेरे नियमों को माना हो, और मेरी विधियों पर चला हो, तो वह अपने पिता के अधर्म के कारण न मरेगा, वरन् जीवित ही रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह गरीबों को सताने से अपने हाथ रोके रखता है और उनसे कोई ब्याज या फायदा नहीं उठाता है. वह मेरे कानूनों का पालन करता और मेरे नियमों पर चलता है. वह अपने पिता के पाप के कारण नहीं मरेगा; वह निश्चय ही जीवित रहेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दीन जन की हानि करने से हाथ रोका हो, ब्याज और बढ़ती न ली हो, मेरे नियमों को माना हो, और मेरी विधियों पर चला हो, तो वह अपने पिता के अधर्म के कारण न मरेगा, वरन् जीवित ही रहेगा।