Ezekiel 18:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
prabhu yahova kee yah vanee haai, he israaael ke gharane, maain tum men se har aek manushy ka nyay usakee chalachalan ke anusar hee karoonga. pashchattap karo aur apane sab aparadhaen ko chhodo, tabhee tumhara adharma tumhare ttokar khane ka karan n hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्यों क्योंकि इस्राएल के परिवार, मैं हर एक व्यक्ति के साथ न्याय केवल उसके उन कर्मों के लिये करुँगा जिन्हें वह व्यक्ति करता है!” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं: “इसलिये मेरे पास लौटो! पाप करना छोड़ो! उन भयंकर चीजों (मूर्तियों) को अपने द्वारा पाप मत करने दो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इसलिए मैं तुम में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति का न्‍याय उसके आचरण के अनुरूप करूंगा। मैं, स्‍वामी-प्रभु यही कहता हूँ। ओ इस्राएलियो! अपने कुकर्मों के लिए पश्‍चात्ताप करो, और अपने दुराचरण को छोड़ दो। ऐसा न हो कि तुम्‍हारा अधर्म तुम्‍हारे पतन का कारण बन जाए।
Hindi Bible HHBD
प्रभु यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, मैं तुम में से हर एक मनुष्य का न्याय उसकी चालचलन के अनुसार ही करूंगा। पश्चात्ताप करो और अपने सब अपराधों को छोड़ो, तभी तुम्हारा अधर्म तुम्हारे ठोकर खाने का कारण न होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“प्रभु यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, मैं तुम में से हर एक मनुष्य का न्याय उसके चालचलन के अनुसार ही करूँगा। पश्‍चाताप करो और अपने सब अपराधों को छोड़ो, तभी तुम्हारा अधर्म तुम्हारे ठोकर खाने का कारण न होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये, हे इस्राएलियो, मैं तुममें से हर एक का न्याय उसी के आचरण के अनुसार करूंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. पश्चात्ताप करो! अपने सब पापों को छोड़ दो; तब पाप तुम्हारे लिए पतन का कारण नहीं बनेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“प्रभु यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, मैं तुम में से हर एक मनुष्य का न्याय उसकी चाल चलन के अनुसार ही करूँगा। पश्चाताप करो और अपने सब अपराधों को छोड़ो, तभी तुम्हारा अधर्म तुम्हारे ठोकर खाने का कारण न होगा।