Ezekiel 18:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apane sab aparadhaen ko jo tum ne kiae haai, door karo apana man aur apanee atma badal dalo! he israaael ke gharane, tum kyon maro?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन सभी भयंकर चीज़ों (मूर्तियों) को फेंक दो जिन्हें तुमने बनाया, वे तुमसे केवल पाप करवाते हैं! अपने हृदय और आत्मा को बदलो! इस्राएल के लोगों, तुम अपने को क्यों मर जाने देना चाहते हो
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुमने मेरे विरुद्ध अनेक कुकर्म किए हैं। उन-सब को अपने से दूर करो; और तब अपने भीतर नया हृदय और नई आत्मा धारण करो। ‘ओ इस्राएल के कुल, तू क्यों मरना चाहता है?
Hindi Bible HHBD
अपने सब अपराधों को जो तुम ने किए हैं, दूर करो; अपना मन और अपनी आत्मा बदल डालो! हे इस्राएल के घराने, तुम क्यों मरो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने सब अपराधों को जो तुमने किए हैं, दूर करो; अपना मन और अपनी आत्मा बदल डालो! हे इस्राएल के घराने, तुम क्यों मरो?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने द्वारा किए गए सब अपराधों से दूर हो जाओ और एक नया हृदय और एक नई आत्मा ले लो. हे इस्राएल के लोगों, तुम्हारी मृत्यु क्यों हो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपने सब अपराधों को जो तुम ने किए हैं, दूर करो; अपना मन और अपनी आत्मा बदल डालो! हे इस्राएल के घराने, तुम क्यों मरो?