Ezekiel 18:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur n kisee par andhor kiya ho varan renee ko usakee bandhak faer dee ho, n kisee ko lootta ho, varan bookhe ko apanee rottee dee ho aur nange ko kapada oddhaya ho,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह भला व्यक्ति लोगों से अनुचित लाभ नहीं उठाता। यदि कोई व्यक्ति उससे मुद्रा ऋण लेता है तो वह भला व्यक्ति गिरवी रखकर दूसरे व्यक्ति को मुद्रा देता है और जब वह व्यक्ति उसे भुगतान कर देता है तो भला व्यक्ति उसे गिरवी वस्तु वापिस कर देता है। भला व्यक्ति भूखे लोगों को भोजन देता है और वह उन लोगों को वस्त्र देता है जिन्हें उनकी आवश्यकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह किसी का शोषण नहीं करता, वरन् कर्जदार को उसके कर्ज से मुक्‍त करता है, और उसकी गिरवी में रखी वस्‍तु को लौटा देता है। वह चोरी नहीं करता। वह भूखे व्यक्‍ति को अपना भोजन देता है। वह नंगे व्यक्‍ति को अपना कपड़ा पहनाता है।
Hindi Bible HHBD
और न किसी पर अन्धेर किया हो वरन ऋणी को उसकी बन्धक फेर दी हो, न किसी को लूटा हो, वरन भूखे को अपनी रोटी दी हो और नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और न किसी पर अन्धेर किया हो वरन् ऋणी को उसकी बन्धक लौटा दी हो, न किसी को लूटा हो, वरन् भूखे को अपनी रोटी दी हो और नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह किसी पर अत्याचार नहीं करता है, पर गिरवी रखी गई वस्तु ऋणी को लौटा देता है. वह डाका नहीं डालता है, पर अपना भोजन भूखे को देता है, और नंगे को कपड़ा देता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और न किसी पर अंधेर किया हो वरन् ऋणी को उसकी बन्धक फेर दी हो, न किसी को लूटा हो, वरन् भूखे को अपनी रोटी दी हो और नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,