Ezekiel 20:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
prabhu yahova yon kahata haai, mere jeevan kee shapath maain nishchay balee hath aur baddhai hui bhuja se, aur bhdkai iui jalajalahatt ke sath tumhare upar rajy karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “अपने जीवन की शपथ खाकर मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं तुम्हारे ऊपर राजा की तरह शासन करुँगा। मैं अपनी शक्तिशाली भुजाओं को उठाऊँगा और तुम्हें दण्ड दूँगा। मैं तुम्हारे विरुद्ध अपना क्रोध प्रकट करुँगा!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ इस्राएल के वंशजो, मैं, स्‍वामी-प्रभु कहता हूँ: मेरे जीवन की सौगन्‍ध! मैं अपने बाहुबल से, अपना हाथ बढ़ाकर और तुम्‍हें गुलाम बनानेवाले राष्‍ट्रों पर अपना क्रोध उण्‍डेल कर तुम्‍हारा उद्धार करूंगा, और मैं स्‍वयं तुम्‍हारा राजा हूंगा।
Hindi Bible HHBD
प्रभु यहोवा यों कहता है, मेरे जीवन की शपथ मैं निश्चय बली हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से, और भड़काई इई जलजलाहट के साथ तुम्हारे ऊपर राज्य करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“प्रभु यहोवा यों कहता है, मेरे जीवन की शपथ मैं निश्‍चय बली हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से, और भड़काई हुई जलजलाहट के साथ तुम्हारे ऊपर राज्य करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं शक्तिशाली हाथ और बढ़ाए हुए भुजा और भड़के हुए कोप से तुम्हारे ऊपर शासन करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“प्रभु यहोवा यह कहता है, मेरे जीवन की शपथ मैं निश्चय बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से, और भड़काई हुई जलजलाहट के साथ तुम्हारे ऊपर राज्य करूँगा।