Ezekiel 20:47 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur daakkhian desh ke van se kah, yahova ka yah vachan sun, prabhu yahova yon kahata heai, maain tujh men ag lagaunga, aur tujh men kya hare, kya sookhe, jitane ped haai, sab ko vah bhsm karegee asakee dhadhakatee jvala n bujhegee, aur usake karan dakkhian se uttar tak sab ke mukh jhulas jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नेगव—वन से कहो, ‘यहोवा के सन्देश को सुनो। मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं: ध्यान दो, मैं तुम्हारे वन में आग लगाने वाला हूँ। आग हर एक हरे वृक्ष और हर एक सूखे वृक्ष को नष्ट करेगी। जो लपटें जलेंगी उन्हें बुझाया नहीं जा सकेगा। दक्षिण से उत्तर तक सारा देश अग्नि से जला दिया जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू नेगेब-क्षेत्र में रहनेवाले वनवासियों से यह कह, ओ वनवासियो, प्रभु का यह सन्‍देश सुनो: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, देखो, मैं तुम्‍हारे वन में आग लगानेवाला हूं। यह आग वन के प्रत्‍येक हरे और सूखे वृक्ष को भस्‍म कर देगी। यह दावानल कभी नहीं बुझेगा, और उसकी धधकती ज्‍वाला से उत्तर से दक्षिण तक समस्‍त वन-प्रदेश झुलस जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और दक्खिन देश के वन से कह, यहोवा का यह वचन सुन, प्रभु यहोवा यों कहता हेै, मैं तुझ में आग लगाऊंगा, और तुझ में क्या हरे, क्या सूखे, जितने पेड़ हैं, सब को वह भस्म करेगी; असकी धधकती ज्वाला न बुझेगी, और उसके कारण दक्खिन से उत्तर तक सब के मुख झुलस जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और दक्षिण देश के वन से कह; यहोवा का यह वचन सुन: प्रभु यहोवा यों कहता है, मैं तुझ में आग लाऊँगा, और तुझ में क्या हरे, क्या सूखे, जितने पेड़ हैं, सब को वह भस्म करेगी; उसकी धधकती ज्वाला न बुझेगी, और उसके कारण दक्षिण से उत्तर तक सब के मुख झुलस जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दक्षिण के बंजर भूमि से कहो: ‘याहवेह के वचन को सुनो. परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम पर आग लगाने ही वाला हूं, और यह तुम्हारे हरे और सूखे सब पेड़ों को जलाकर नष्ट कर देगी. धधकती ज्वाला नहीं बुझेगी, और दक्षिण से लेकर उत्तर तक हर चेहरा इससे झुलस जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दक्षिण देश के वन से कह, यहोवा का यह वचन सुन, प्रभु यहोवा यह कहता है, मैं तुझ में आग लगाऊँगा, और तुझ में क्या हरे, क्या सूखे, जितने पेड़ हैं, सब को वह भस्म करेगी; उसकी धधकती ज्वाला न बुझेगी, और उसके कारण दक्षिण से उत्तर तक सब के मुख झुलस जाएँगे।