Ezekiel 20:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur un se kah, prabhu yahova yon kahata haai, jis din maain ne israaael ko chun liya, aur yakoob ke gharane ke vansh se shapath khai, aur misra dekh men apane ko un par pragatt kiya, aur un se shapath khakar kaha, maain tumhara parameshvar yahova hoo,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें उनसे कहना चाहिए, ‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुना, मैंने अपना हाथ याकूब के परिवार के ऊपर उठाया और मैंने मिस्र देश में उनसे एक प्रतिज्ञा की। मैंने अपना हाथ उठाया और कहा: “मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और तब उनसे यह कह: स्वामी-प्रभु यों कहता है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुना था, उस दिन मैंने याकूब के वंश से शपथ खाई थी। मैंने मिस्र देश में उन पर स्वयं को प्रकट किया था। मैंने उनसे सौगन्ध खाकर कहा था, मैं ही तुम्हारा प्रभु परमेश्वर हूं।
Hindi Bible HHBD
और उन से कह, प्रभु यहोवा यों कहता है, जिस दिन मैं ने इस्राएल को चुन लिया, और याकूब के घराने के वंश से शपथ खाई, और मिस्र देख में अपने को उन पर प्रगट किया, और उन से शपथ खाकर कहा, मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनसे कह, प्रभु यहोवा यों कहता है: जिस दिन मैं ने इस्राएल को चुन लिया, और याकूब के घराने के वंश से शपथ खाई, और मिस्र देश में अपने को उन पर प्रगट किया, और उनसे शपथ खाकर कहा, मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुन लिया, मैंने अपना हाथ उठाकर याकोब के वंशजों से शपथ खाई और अपने आपको मिस्र देश में उन पर प्रकट किया. हाथ उठाकर मैंने उनसे कहा, “मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनसे कह, प्रभु यहोवा यह कहता है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुन लिया, और याकूब के घराने के वंश से शपथ खाई, और मिस्र देश में अपने को उन पर प्रगट किया, और उनसे शपथ खाकर कहा, मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ,