Ezekiel 21:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah isaliye san chaddhai gai ki us se ghaat kiya jaa, aur isaliye jhlakai gai ki bijalee kee nai chamake! to kya ham haashairt ho? vah to yahova ke putra ka rajadand haai aur sab pedon ko tuchchh jananevala haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तलवार को जान लेने के लिये तेज किया गया था। बिजली के समान चकाचौंध करने के लिये इसको झलकाया गया था। मेरे पुत्र, तुम उस छड़ी से दूर भाग गये जिससे मैं तुम्हें दण्ड देता था। तुमने उस लकड़ी की छड़ी से दण्डित होने से इन्कार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह संहार करने के लिए तेज की गई, बिजली की तरह चमकने के लिए उसको चमकाया गया है। यह सुन कर क्या हम हर्ष मनाएं? नहीं! मेरे पुत्र, तूने छड़ी की मार को तुच्छ समझा था, तू सोंठी से घृणा करता था।
Hindi Bible HHBD
वह इसलिये सान चढ़ाई गई कि उस से घात किया जाए, और इसलिये झलकाई गई कि बिजली की नाई चमके! तो क्या हम हर्षित हो? वह तो यहोवा के पुत्रा का राजदण्ड है और सब पेड़ों को तुच्छ जाननेवाला है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह इसलिये सान चढ़ाई गई कि उससे घात किया जाए, और इसलिये झलकाई गई कि बिजली के समान चमके! तो क्या हम हर्षित हों? वह तो यहोवा के पुत्र का राजदण्ड है और सब पेड़ों को तुच्छ जाननेवाला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हत्या करने के लिये धारदार, बिजली की तरह कौंधने के लिये चमकाई हुई! “ ‘क्या हम मेरे शाही पुत्र के राजदंड पर आनंदित हों? तलवार हर एक लाठी को तुच्छ समझती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह इसलिए सान चढ़ाई गई कि उससे घात किया जाए, और इसलिए झलकाई गई कि बिजली के समान चमके! तो क्या हम हर्षित हो? वह तो यहोवा के पुत्र का राजदण्ड है और सब पेड़ों को तुच्छ जाननेवाला है।