Ezekiel 21:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir he manushy ke santan, bhavishyadanee karake kah ki prabhu yahova ammoniyon aur unakee kee hui namadharai ke vishay men yon kahata haai too yon kah, kheenchee hui talavar haai, vah talavar ghaat ke liye jhlakai hui haai ki nash kare aur bijalee ke saman ho---
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा, “मनुष्य के पुत्र, मेरे लिये लोगों से कहो। वे बातें कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा ये बातें अम्मोन के लोगों और उनके लज्जाजनक देवता से कहता है: “‘ध्यान दो, एक तलवार! एक तलवार अपनी म्यान से बाहर है। तलवार झलकाई गई है! तलवार मारने के लिये तैयार है। बिजली की तरह चमकने के लिये इसको झलकाया गया था!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ मानव, तू अम्‍मोन देश के विरुद्ध नबूवत कर। स्‍वामी-प्रभु अम्‍मोन के निवासियों के सम्‍बन्‍ध में यह कहता है; क्‍योंकि उन्‍होंने प्रभु की निन्‍दा की थी। ‘महावध के लिए मियान से बाहर निकली तलवार! वह खूब चमचमा रही है! वह बिजली के सदृश चमक रही है।
Hindi Bible HHBD
फिर हे मनुष्य के सन्तान, भविष्यद्वाणी करके कह कि प्रभु यहोवा अम्मोनियों और उनकी की हुई नामधराई के विषय में यों कहता है; तू यों कह, खींची हुई तलवार है, वह तलवार घात के लिये झलकाई हुई है कि नाश करे और बिजली के समान हो---
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर हे मनुष्य के सन्तान, भविष्यद्वाणी करके कह कि प्रभु यहोवा अम्मोनियों और उनकी की हुई नामधराई के विषय में यों कहता है; तू यों कह, खींची हुई तलवार है, वह तलवार घात के लिए झलकाई हुई है कि नाश करे और बिजली के समान हो–
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“और तुम, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो, ‘अम्मोनियों और उनकी बेइज्जती के बारे में परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘एक तलवार, एक तलवार, जो हत्या करने के लिये निकाली गई, नाश करने के लिए चमकाई गई है और उसकी चमक बिजली जैसी हो!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर हे मनुष्य के सन्तान, भविष्यद्वाणी करके कह कि प्रभु यहोवा अम्मोनियों और उनकी की हुई नामधराई के विषय में यह कहता है; तू कह, खींची हुई तलवार है, वह तलवार घात के लिये झलकाई हुई है कि नाश करे और बिजली के समान हो