Ezekiel 22:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kisee ne tujh men padosee kee sree ke sath ghainauna kam kiya aur kisee ne apanee bahoo ko bigadkar mahapap kiya haai, aur kisee ne apanee baahin arthata apane pita kee bettee ko bhrashtt kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कोई अपने पड़ोसी की पत्नी के विरुद्ध भी ऐसा भयंकर पाप करता है। कोई अपनी पुत्रवधू के साथ शारीरिक सम्बन्ध करता है और उसे अपवित्र करता है और कोई अपने पिता की पुत्री अर्थात अपनी बहन के साथ शारीरिक सम्बन्ध करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे अपने पड़ोसी की पत्‍नी के साथ कुकर्म करते हैं। तुझमें रहनेवाले ऐसे भी ससुर हैं जो अपनी बहू पर बलात्‍कार करते और यों उसका शील भ्रष्‍ट करते हैं। कुछ भाई ऐसे भी हैं, जो अपनी सौतेली बहिन से कुकर्म करते हैं।
Hindi Bible HHBD
किसी ने तुझ में पड़ोसी की स्त्री के साथ घिनौना काम किया; और किसी ने अपनी बहू को बिगाड़कर महापाप किया है, और किसी ने अपनी बहिन अर्थात् अपने पिता की बेटी को भ्रष्ट किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
किसी ने तुझ में पड़ोसी की स्त्री के साथ घिनौना काम किया; और किसी ने अपनी बहू को बिगाड़कर महापाप किया है; और किसी ने अपनी बहिन अर्थात् अपनी बेटी को भ्रष्‍ट किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुझमें रहकर एक व्यक्ति अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ घृणित काम करता है, तो दूसरा व्यक्ति निर्लज्जता से अपने पुत्र-वधू को दूषित करता है, और एक दूसरा व्यक्ति अपनी बहन को ही भ्रष्‍ट करता है, अर्थात् अपने पिता की बेटी को.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
किसी ने तुझ में पड़ोसी की स्त्री के साथ घिनौना काम किया; और किसी ने अपनी बहू को बिगाड़कर महापाप किया है, और किसी ने अपनी बहन अर्थात् अपने पिता की बेटी को भ्रष्ट किया है।