Ezekiel 22:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jin dinon men tera nyay karoonga, kya un men tera day draddh yaaur tere hath sthiar rah sakenge? mujh yahova ne yah kaha haai, aur aeesa hee karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्या तब भी तुम वीर बने रहोगे क्या तुम पर्याप्त बलवान रहोगे जब मैं तुम्हें दण्ड देने आऊँगा नहीं! मैं यहोवा हूँ। मैंने यह कह दिया है और मैं वह करुँगा जो मैंने करने को कहा है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मैं तेरे कुकर्मों के अनुसार तेरा न्‍याय करूंगा, और तुझको दण्‍ड दूंगा, तब तू मेरे न्‍याय को सह सकेगा? क्‍या तुझ में इतना साहस है? क्‍या तेरी भुजाओं में इतना बल है कि मेरे प्रहार को झेल सके? जो मैं करने जा रहा हूं, वह मै-प्रभु ने तुझसे कह दिया, और मैं अपने निश्‍चय के अनुसार तुझे दण्‍ड दूंगा।
Hindi Bible HHBD
सो जिन दिनों में तेरा न्याय करूंगा, क्या उन में तेरा हृदय दृढ़ यौर तेरे हाथ स्थिर रह सकेंगे? मुझ यहोवा ने यह कहा है, और ऐसा ही करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: जिन दिनों मैं तेरा न्याय करूँगा, क्या उनमें तेरा हृदय दृढ़ और तेरे हाथ स्थिर रह सकेंगे? मुझ यहोवा ने यह कहा है, और ऐसा ही करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन क्या तुममें साहस होगा या तुम्हारे हाथ मजबूत होंगे, जब मैं तुमसे लेखा लूंगा? मैं, याहवेह ने कहा है और मैं यह करके ही रहूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः जिन दिनों में तेरा न्याय करूँगा, क्या उनमें तेरा हृदय दृढ़ और तेरे हाथ स्थिर रह सकेंगे? मुझ यहोवा ने यह कहा है, और ऐसा ही करूँगा।