Ezekiel 22:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he manushy ke santan, israaael ka gharana meree drashtti men dhaatu ka maail ho gaya haai ve sab ke sab bhttee ke beech ke peetal aur range aur lohe aur shaeesho ke saman ban gaae ve chandee ke maail ke saman ho gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मनुष्य के पुत्र, काँसा, लोहा, सीसा और टीन चाँदी की तुलना में बेकार हैं। कारीगर चाँदी को शुद्ध करने के लिये आग में डालते हैं। चाँदी गल जाती है और कारीगर इसे कचरे से अलग करता है। इस्राएल राष्ट्र उस बेकार कचरे की तरह हो गया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ मानव, इस्राएल का वंश, मेरी दृष्‍टि में धातु का मैल हो गया है। इस्राएल के वंशज मानो चांदी, पीतल, रांगा, सीसा और लोहा हैं, और उन पर मैल जम गया है।
Hindi Bible HHBD
हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल का घराना मेरी दृष्टि में धातु का मैल हो गया है; वे सब के सब भट्टी के बीच के पीतल और रांगे और लोहे और शीशे के समान बन गए; वे चान्दी के मैल के समान हो गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल का घराना मेरी दृष्‍टि में धातु का मैल हो गया है; वे सब के सब भट्ठी के बीच के पीतल और राँगे और लोहे और सीसे के समान बन गए; वे चाँदी के मैल के समान हो गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के लोग मेरे लिये मैल बन गये हैं. वे सब भट्टी में छोड़े गए तांबा, टीन, लोहा और सीसा हैं. वे चांदी के मैल हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल का घराना मेरी दृष्टि में धातु का मैल # हो गया है; वे सब के सब भट्ठी के बीच के पीतल और राँगे और लोहे और शीशे के समान बन गए; वे चाँदी के मैल के समान हो गए हैं।