Ezekiel 22:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo hatya too ne kee haai, us se too doshaee ttharee, aur jo mooraten too ne banai haai, unake karan too ashuuddh ho gai haai too ne apane ant ke din ko sameep kar liya, aur apane pichhle vashaan tak pahunch gai haai. is karan maain ne tujhe jaati jati ke logon kee or se namadharai ka aur sab deshaen ke tttthe ka karan kar diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘यरूशलेम के लोगों, तुमने बहुत लोगों को मार डाला। तुमने गन्दी देवमूर्तियाँ बनाई। तुम दोषी हो और तुम्हें दण्ड देने का समय आ गया है। तुम्हारा अन्त आ गया है। अन्य राष्ट्र तुम्हारा मजाक उड़ाएंगे। वे देश तुम पर हँसेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने हत्‍या का दुष्‍कर्म करके स्‍वयं को दोषी सिद्ध किया है। तूने मूर्तियां बनाकर स्‍वयं को अशुद्ध किया है। ओ यरूशलेम, तूने ये कुकर्म किए और अपने अन्‍तकाल को समीप बुलाया। तेरे विनाश का निर्धारित समय आ गया है। मैंने इसीलिए सब राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में तुझे निन्‍दनीय बना दिया है। सब देश तेरा मजाक उड़ाते हैं।
Hindi Bible HHBD
जो हत्या तू ने की है, उस से तू दोषी ठहरी, और जो मूरतें तू ने बनाई है, उनके कारण तू अशुद्ध हो गई है; तू ने अपने अन्त के दिन को समीप कर लिया, और अपने पिछले वषा तक पहुंच गई है। इस कारण मैं ने तुझे जाति जाति के लोगों की ओर से नामधराई का और सब देशों के ठट्ठे का कारण कर दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो हत्या तू ने की है, उससे तू दोषी ठहरी, और जो मूरतें तू ने बनाई हैं, उनके कारण तू अशुद्ध हो गई है; तू ने अपने अन्त के दिन को समीप कर लिया, और अपने पिछले वर्षों तक पहुँच गई है। इस कारण मैं ने तुझे जाति जाति के लोगों की ओर से नामधराई का, और सब देशों के ठट्ठे का कारण कर दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तू दोषी ठहरा है क्योंकि तूने खून बहाया है और तू मूर्तियां बनाकर अशुद्ध हो गया है. तू अपने दिनों का अंत ले आया है, और तेरे वर्षों का भी अंत आ गया है. इसलिये मैं तुझे जनताओं के लोगों में तिरस्कार का पात्र और सब देशों में हंसी का पात्र बना दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो हत्या तूने की है, उससे तू दोषी ठहरी, और जो मूरतें तूने बनाई है, उनके कारण तू अशुद्ध हो गई है; तूने अपने अन्त के दिन को समीप कर लिया, और अपने पिछले वर्षों तक पहुँच गई है। इस कारण मैंने तुझे जाति-जाति के लोगों की ओर से नामधराई का और सब देशों के ठट्ठे का कारण कर दिया है।