Ezekiel 23:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah apane ashshooree padosiyon par mohit hotee thee, jo sab ke sab aati sundar vasr paahinanevale aur ghaedon ke savar manabhavane, javanan adhaipaati aur aur prakar ke pradhaan the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह अश्शूर के प्रमुखों और अधिकारियों को चाहती थी। वह नीली वर्दी में घोड़े पर सवार उन सैनिकों को चाहती थी। वे सभी चाहने योग्य युवक थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह असीरियाई राज्यपालों और सेनापतियों पर, अस्त्र-शस्त्र से सज्जित योद्धाओं और घुड़सवारों पर, मोहित हो गई। ये सब सुन्दर जवान थे।
Hindi Bible HHBD
वह अपने अश्शूरी पड़ोसियों पर मोहित होती थी, जो सब के सब अति सुन्दर वस्त्रा पहिननेवाले और घोड़ों के सवार मनभावने, जवानन अधिपति और और प्रकार के प्रधान थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अपने अश्शूरी पड़ोसियों पर मोहित होती थी, जो सब के सब अति सुन्दर वस्त्र पहिननेवाले और घोड़ों के सवार मनभावने, जवान अधिपति और सब प्रकार के प्रधान थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह भी अश्शूरियों के पीछे काम-वासना से आसक्त थी—जिसमें राज्यपाल और सेनापति, पोशाक पहने योद्धा, घुड़सवार और सब सुंदर पुरुष आते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अपने अश्शूरी पड़ोसियों पर मोहित होती थी, जो सब के सब अति सुन्दर वस्त्र पहननेवाले और घोड़ों के सवार मनभावने, जवान अधिपति और सब प्रकार के प्रधान थे।