Ezekiel 23:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo kaatt imen faentte bandho hua, sir men chhor lattkatee hui rangeelee pagadiyan paahine hua, aur sab ke sab apanee kasadee janmaboomi arthata babul ke logon kee reeti par pradhaanon ka roop dhare huae the,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने कमर में पेटियाँ बांध रखी थीं और उनके सिर पर लम्बी पगड़ियाँ थीं। वे सभी रथ के अधिकारियों की तरह दिखते थे। वे सभी बाबुल की जन्मभूमि में उत्पन्न पुरुष ज्ञात होते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरुषों की कमर में फेंटा बन्‍धा था। उनके सिर पर पगड़ी थी, जिसका छोर लहलहा रहा था। वे सब पुरुष उच्‍चाधिकारी दिखाई दे रहे थे। ये चित्र बेबीलोन के रहनेवालों के थे, जिनकी मातृभूमि कसदी देश है।
Hindi Bible HHBD
जो कटि में फेंटे बान्धे हुए, सिर में छोर लटकती हुई रंगीली पगड़ियां पहिने हुए, और सब के सब अपनी कसदी जन्मभूमि अर्थात् बाबुल के लोगों की रीति पर प्रधानों का रूप धरे हुए थे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कटि में फेंटे बाँधे हुए, सिर में छोर लटकती हुई रंगीली पगड़ियाँ पहिने हुए, और सब के सब अपनी कसदी जन्मभूमि अर्थात् बेबीलोन के लोगों की रीति पर प्रधानों का रूप धरे हुए थे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चित्र में आदमियों के कमर में पट्टा बंधा था और उनके सिरों पर लहराती पगड़ी थी; वे सबके सब बाबेल के निवासी, बाबेली रथ के अधिकारी जैसे लगते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कमर में फेंटे बाँधे हुए, सिर में छोर लटकती हुई रंगीली पगड़ियाँ पहने हुए, और सब के सब अपनी कसदी जन्म-भूमि अर्थात् बाबेल के लोगों की रीति पर प्रधानों का रूप धरे हुए थे,