Ezekiel 23:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
taubhee jab vah tan udhadtee aur vyabhaichar karatee gai, tab mera man jaaise usakee baahin se fir gaya tha, vaaise hee us se bhee fir gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ओहोलीबा ने सबको दिखा दिया कि वह धोखेबाज है। उसने इतने अधिक व्यक्तियों को अपने नंगे शरीर का उपभोग करने दिया कि मुझे उससे वैसी ही घृणा हो गई जैसी उसकी बहन के प्रति हो गई थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब वह खुले-आम व्यभिचार करने लगी, और अपना शरीर सब के सामने उघाड़ने लगी, तब मैंने घृणा से उसकी ओर से मुंह फेरा, जैसा मैंने उसकी बहिन से मुंह फेरा था।
Hindi Bible HHBD
तौभी जब वह तन उधड़ती और व्यभिचार करती गई, तब मेरा मन जैसे उसकी बहिन से फिर गया था, वैसे ही उस से भी फिर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी जब वह तन उघाड़ती और व्यभिचार करती गई, तब मेरा मन जैसे उसकी बहिन से फिर गया था, वैसे ही उससे भी फिर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उसने खुलेआम वेश्यावृत्ति किया और अपने नंगी देह को दिखाया, तो मैं घृणा में उससे दूर हो गया, जैसा कि मैं उसकी बहन से दूर हो गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी जब वह तन उघाड़ती और व्यभिचार करती गई, तब मेरा मन जैसे उसकी बहन से फिर गया था, वैसे ही उससे भी फिर गया।