Ezekiel 23:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan he oholeeba, parameshvar yahova tujh se yon kahata haai, dek, maain tere misraen ko ubharakar jin se tera man fir gaya charon or se tere viruddh le aunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: ओहोलीबा, मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: ‘तुम अपने प्रेमियों से घृणा करने लगीं। किन्तु मैं तुम्हारे प्रेमियों को यहाँ लाऊँगा। वे तुम्हें घेर लेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ ओहोलीबा, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, तेरे प्रेमी तुझ से ऊब गए हैं। मैं इन्‍हीं प्रेमियों को तेरे विरुद्ध उभाड़ूंगा और उनसे तुझ पर चारों ओर से आक्रमण कराऊंगा। वे तुझ पर चढ़ाई करेंगे:
Hindi Bible HHBD
इस कारण हे ओहोलीबा, परमेश्वर यहोवा तुझ से यों कहता है, देख, मैं तेरे मिस्रों को उभारकर जिन से तेरा मन फिर गया चारों ओर से तेरे विरूद्ध ले आऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण हे ओहोलीबा, परमेश्‍वर यहोवा तुझ से यों कहता है: “देख, मैं तेरे मित्रों को उभारकर जिन से तेरा मन फिर गया चारों ओर से तेरे विरुद्ध ले आऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये हे ओहोलीबाह, परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम्हारे प्रेमियों को तुम्हारे विरुद्ध भड़काऊंगा, जिनसे तुम घृणा करते हुए दूर हो गई थी, और मैं उन्हें चारों ओर से तुम्हारे विरुद्ध लाऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण हे ओहोलीबा, परमेश्वर यहोवा तुझ से यह कहता है: “देख, मैं तेरे मित्रों को उभारकर जिनसे तेरा मन फिर गया चारों ओर से तेरे विरुद्ध ले आऊँगा।