Ezekiel 23:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki prabhu yahova tujh se yon kahata haai, dek, maain tujhe unake hath saunpoonga jin se too vaair rakhtee haai aur jin se tera man fir gaya haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं तुमको उन लोगों को दे रहा हूँ, जिससे तुम घृणा करती हो। मैं तुमको उन लोगों को दे रहा हूँ जिनसे तुम घृणा करने लगी थी
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं स्वामी-प्रभु यह कहता हूँ: ओ ओहोलीबा, तू जिन से घृणा करती है, उन्हीं के हाथ में मैं तुझको सौंप दूंगा। जिन लोगों से तू ऊब कर विमुख हो गई थी, उन्हीं के अधिकार में मैं तुझ को कर दूंगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि प्रभु यहोवा तुझ से यों कहता है, देख, मैं तुझे उनके हाथ सौंपूंगा जिन से तू वैर रखती है और जिन से तेरा मन फिर गया है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि प्रभु यहोवा तुझ से यों कहता है: देख, मैं तुझे उनके हाथ सौंपूँगा जिन से तू बैर रखती है और जिन से तेरा मन फिर गया है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “मैं तुम्हें उन लोगों के हाथ में सौंपने ही वाला हूं, जिनसे तुम घृणा करती हो, उनके हाथ, जिनसे घृणा के कारण तुम दूर हो गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि प्रभु यहोवा तुझ से यह कहता है: देख, मैं तुझे उनके हाथ सौंपूँगा जिनसे तू बैर रखती है और जिनसे तेरा मन फिर गया है;