Ezekiel 23:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve tujh se vaair ke sath bartav karenge, aur teree saree kamai ko utta lenge, aur tujhe nanga karake chhod denge, aur tere tan ke ughaade jane se tera vyabhaichar aur mahapap pragatt ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और वे दिखायेंगे कि वे तुमसे कितनी घृणा करते हैं! वे तुम्हारी हर एक चीज़ ले लेंगे जो तुमने कमाई है। वे तुम्हें रिक्त और नंगा छोड़ देंगे! लोग तुम्हारे पापों को स्पष्ट देखेंगे। वे समझेंगे कि तुमने एक वेश्या की तरह व्यवहार किया और बुरे सपने देखे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे तुझ से शत्रुता का व्‍यवहार करेंगे, तेरे परिश्रम का फल तुझ से छीन लेंगे, और तेरे वस्‍त्र उतारकर तुझको नग्‍न छोड़ जाएंगे। तेरे नग्‍न किए जाने पर तेरे व्‍यभिचार का कुकर्म प्रकट हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और वे तुझ से वैर के साथ बर्ताव करेंगे, और तेरी सारी कमाई को उठा लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे, और तेरे तन के उघाड़े जाने से तेरा व्यभिचार और महापाप प्रगट हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वे तुझ से बैर के साथ बर्ताव करेंगे, और तेरी सारी कमाई को उठा लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे, और तेरे तन के उघाड़े जाने से तेरा व्यभिचार और महापाप प्रगट हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे तुम्हारे साथ घृणित व्यवहार करेंगे और तुम्हारी कमाई हुई सारी चीज़ें ले लेंगे. वे तुम्हें एकदम नंगी छोड़ देंगे, और तुम्हारी वेश्यावृत्ति की निर्लज्जता प्रगट हो जाएगी. तुम्हारी अश्लीलता और दुराचार वृत्ति के कारण
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वे तुझ से बैर के साथ बर्ताव करेंगे, और तेरी सारी कमाई को उठा लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे, और तेरे तन के उघाड़े जाने से तेरा व्यभिचार और महापाप प्रगट हो जाएगा।