Ezekiel 23:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
prabhu yahova yon kahata haai, apanee baahin ke kattore se tujhe peena padega jee gaahira aur chauda haai too hansee aur tttthon men udai jaaegee, kyonaki us kattore men bahut kuchh samata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा, “तुम अपनी बहन के विष के प्याले को पीओगी। यह विष का प्याला लम्बा—चौड़ा है। उस प्याले में बहुत विष (दण्ड) आता है। लोग तुम पर हँसेंगे और व्यंग्य करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘सुन, मैं स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: तू भी अपनी बहिन के प्‍याले में से मेरे कोप की मदिरा पिएगी; यह प्‍याला गहिरा और चौड़ा है। उसमें मेरे कोप की मदिरा अपार मात्रा में समाई हुई है। उसको पीने पर लोग तुझ पर हंसेंगे, वे तेरा मजाक उड़ाएंगे।
Hindi Bible HHBD
प्रभु यहोवा यों कहता है, अपनी बहिन के कटोरे से तुझे पीना पड़ेगा जीे गहिरा और चौड़ा है; तू हंसी और ठट्ठों में उड़ाई जाएगी, क्योंकि उस कटोरे में बहुत कुछ समाता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
प्रभु यहोवा यों कहता है: अपनी बहिन के कटोरे से तुझे पीना पड़ेगा जो गहिरा और चौड़ा है; तू हँसी और ठट्ठों में उड़ाई जाएगी, क्योंकि उस कटोरे में बहुत कुछ समाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “तुम अपनी बहन के कटोरे को पीओगी, जो बड़ा और गहरा है; इसके कारण तुम तिरस्कार और हंसी का पात्र होंगी, क्योंकि इसमें बहुत कुछ समाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
प्रभु यहोवा यह कहता है, अपनी बहन के कटोरे से तुझे पीना पड़ेगा जो गहरा और चौड़ा है; तू हँसी और उपहास में उड़ाई जाएगी, क्योंकि उस कटोरे में बहुत कुछ समाता है।