Ezekiel 23:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve apane ladkebale apanee mooraton ke samhane baali chaddhakar usee din mera paavitrasthan apavitra karane ko us men ghausee. dek, unhon ne is bhanati ka kam mere bhvan ke bheetar kiya he.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने अपनी देवमूर्तियों के लिये अपने बच्चों को मार डाला और तब वे मेरे पवित्र स्थान पर गए और उसे भी गन्दा बनाया। उन्होंने यह मेरे मन्दिर के भीतर किया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस दिन उन्होंने अपने देवताओं की मूर्तियों के सामने अपने पुत्रों की बलि चढ़ाई, उसी दिन वे मेरे पवित्र स्थान में आईं, और उसको अशुद्ध कर दिया। ओ मानव-पुत्र, देख, उन्होंने मेरे भवन के भीतर क्या किया है।
Hindi Bible HHBD
वे अपने लड़केबाले अपनी मूरतों के साम्हने बलि चढ़ाकर उसी दिन मेरा पवित्रास्थान अपवित्रा करने को उस में घुसी। देख, उन्हों ने इस भांति का काम मेरे भवन के भीतर किया हे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे अपने बच्चों को अपनी मूरतों के सामने बलि चढ़ाकर उसी दिन मेरा पवित्रस्थान अपवित्र करने को उसमें घुसीं। देख, उन्होंने इस भाँति का काम मेरे भवन के भीतर किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस दिन उन्होंने अपने बच्चों को अपनी मूर्तियों के लिये बलिदान किया, उसी दिन उन्होंने मेरे पवित्र स्थान में प्रवेश किया और उसे अपवित्र किया. उन्होंने मेरे भवन के भीतर यही किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे अपने बच्चे अपनी मूरतों के सामने बलि चढ़ाकर उसी दिन मेरा पवित्रस्थान अपवित्र करने को उसमें घुसीं # । देख, उन्होंने इस भाँति का काम मेरे भवन के भीतर किया है।