Ezekiel 23:40 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unhon ne door se purushaen ko bulava bheja, aur ve chale bhee aae. unake liye too naha dhae, ankhon men anjan laga, gahane pahinakara
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उन्होंने बहुत दूर के स्थानों से मनुष्यों को बुलाया है। इन व्यक्तियों को तुमने एक दूत भेजा और वे लोग तुम्हें देखने आए। तुम उनके लिये नहाई, अपनी आँखों को सजाया और अपने आभूषणों को पहना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ ओहोलीबा, ओहोला के साथ तूने दूर-दूर के पुरुषों को निमंत्रण देकर बुलाया। तूने दूत भेजे, और वे आए। तूने उनके लिए स्‍नान किया, आंखों में काजल भरा। तूने गहने पहने और स्‍वयं को सजाया-संवारा।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने दूर से पुरूषों को बुलवा भेजा, और वे चले भी आए। उनके लिये तू नहा धो, आंखों में अंजन लगा, गहने पहिनकर;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने दूर से पुरुषों को बुलवा भेजा, और वे चले भी आए। उनके लिये तू नहा धो, आँखों में अंजन लगा, गहिने पहिनकर;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“और तो और उन्होंने दूत भेजकर बहुत दूर से लोगों को बुलवाया, और जब वे आ गये, तो तुम उनके लिये नहाई-धोई, अपने आंखों का श्रृंगार किया और अपने गहनों को पहना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने दूर से पुरुषों को बुलवा भेजा, और वे चले भी आए। उनके लिये तू नहा धो, आँखों में अंजन लगा, गहने पहनकर;