Ezekiel 23:42 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab usake sath nishchaint logon kee bheed ka kolahal sun pada, aur un sadhaaran logon ke pas jangal se bulaae huae piyakkad log bhee the unhon ne un donon baahinon ke hathon men choodyaian paahinai, aur unake siron par shaebhayaman mukutt rakhe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यरूशलेम में शोर ऐसा सुनाई पड़ता था मानों दावत उड़ाने वाले लोगों का हो। दावत में बहुत लोग आये। लोग जब मरुभूमि से आते थे तो पहले से पी रहे होते थे। वे स्त्रियों को बाजूबन्द और सुन्दर मुकुट देते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे चारों ओर भोग-विलास में मस्त लोगों की भीड़ मंडरा रही थी। जन-साधारण के साथ भयंकर पियक्कड़ भी थे, जिन को तूने निर्जन प्रदेश से बुलाया था। उन्होंने तुझे और तेरी बहिन की कलाइयों में चूड़ियाँ पहिनाईं और तेरे और तेरी बहिन के सिर पर भव्य मुकुट रखे।
Hindi Bible HHBD
तब उसके साथ निश्चिन्त लोगों की भीड़ का कोलाहल सुन पड़ा, और उन साधारण लोगों के पास जंगल से बुलाए हुए पियक्कड़ लोग भी थे; उन्हों ने उन दोनों बहिनों के हाथों में चूडियां पहिनाई, और उनके सिरों पर शोभायमान मुकुट रखे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसके साथ निश्चिन्त लोगों की भीड़ का कोलाहल सुनाई पड़ा, और उन साधारण लोगों के पास जंगल से बुलाए हुए पियक्कड़ लोग भी थे; उन्होंने उन दोनों बहिनों के हाथों में चूड़ियाँ पहिनाईं, और उनके सिरों पर शोभायमान मुकुट रखे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उसके चारों तरफ लापरवाह भीड़ का कोलाहल सुनाई दे रहा था; पियक्कड़ों को निर्जन प्रदेश से उपद्रवी लोगों के साथ लाया गया था, जो उस स्त्री और उसकी बहन के हाथों में कंगन और उनके सिर में सुंदर मुकुट पहना दिये थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसके साथ निश्चिन्त लोगों की भीड़ का कोलाहल सुन पड़ा, और उन साधारण लोगों के पास जंगल से बुलाए हुए पियक्कड़ लोग भी थे; उन्होंने उन दोनों बहनों के हाथों में चूड़ियाँ पहनाई, और उनके सिरों पर शोभायमान मुकुट रखे।