Ezekiel 23:48 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is prakar maain mahapap ko desh men se door karoonga, aur sab striayan shaiksha makar tumhara sa mahapap karane se bachee rahegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार मैं इस देश की लज्जा को धोऊँगा और सभी स्त्रियों को चेतावनी दी जाएगी कि वे वह लज्जाजनक काम न करें जो तुमने किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार मैं देश में होनेवाले व्यभिचार के कुकर्म का अन्त कर दूंगा। इससे देश की सब स्त्रियां सावधान हो जाएंगी, और वे तुम्हारे समान व्यभिचार न करेंगी और कामुकता से बची रहेंगी।
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार मैं महापाप को देश में से दूर करूंगा, और सब स्त्रियां शिक्षा माकर तुम्हारा सा महापाप करने से बची रहेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार मैं महापाप को देश में से दूर करूँगा, और सब स्त्रियाँ शिक्षा पाकर तुम्हारा सा महापाप करने से बची रहेंगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस प्रकार मैं इस देश से काम-वासना का अंत कर दूंगा, ताकि सब स्त्रियों के लिये यह एक चेतावनी हो और वे तुम्हारे समान काम न करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार मैं महापाप को देश में से दूर करूँगा, और सब स्त्रियाँ शिक्षा पाकर तुम्हारा सा महापाप करने से बची रहेगी।