Ezekiel 23:49 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tumhara mahapap tumhare hee sir padega aur tum nishchay apanee mooraton ko pooja ke papon ka bhar uttaoge aur tab tum jan loge ki maain parameshvar yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे तुम्हें उन दुष्ट कामों के लिये दण्डित करेंगे जो तुमने किया और तुम्हें अपनी गन्दी देवमूर्तियों की पूजा के लिये दण्ड मिलेगा। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा और स्वामी हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्हारी कामुकता का फल तुम्हारे सिर पर पड़ेगा। तुम अपनी पापपूर्ण मूर्तिपूजा का दण्ड भोगोगे। तब तुम्हें मालूम होगा कि मैं ही स्वामी-प्रभु हूँ।”
Hindi Bible HHBD
तुम्हारा महापाप तुम्हारे ही सिर पड़ेगा; और तुम निश्चय अपनी मूरतों को पूजा के पापों का भार उठाओगे; और तब तुम जान लोगे कि मैं परमेश्वर यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारा महापाप तुम्हारे ही सिर पड़ेगा; और तुम निश्चय अपनी मूरतों की पूजा के पापों का भार उठाओगे; और तब तुम जान लोगे कि मैं परमेश्वर यहोवा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हें अपने कामुकता का दंड भोगना पड़ेगा और तुम्हें अपने मूर्तियों के पाप का फल भी भोगना पड़ेगा. तब तुम जानोगे कि मैं परम प्रधान याहवेह हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारा महापाप तुम्हारे ही सिर पड़ेगा; और तुम निश्चय अपनी मूरतों की पूजा के पापों का भार उठाओगे; और तब तुम जान लोगे कि मैं परमेश्वर यहोवा हूँ।”