Ezekiel 23:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so us ne unheen ke sath vyabhaichar kiya jo sab ke sab savattam ashshooree the aur jis kisee par vah mohit hui, usee kee mooraton se vah ashuuddh hui.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और ओहोला ने अपने को उन सभी लोगों को अर्पित किया। वे सभी अश्शूर की सेना में विशिष्ट चुने सैनिक थे और उसने सभी को चाहा! वह उनकी गन्दी देवमूर्तियों के साथ गन्दी हो गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओहोला ने उन सब सैनिकों के साथ व्यभिचार किया। ये असीरिया देश के परमवीर सैनिक थे। ओहोला उन पर मोहित हो गई, और उनकी मूर्तियों से स्वयं को अशुद्ध कर लिया।
Hindi Bible HHBD
सो उस ने उन्हीं के साथ व्यभिचार किया जो सब के सब सव त्तम अश्शूरी थे; और जिस किसी पर वह मोहित हुई, उसी की मूरतों से वह अशुद्ध हुई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उसने उन्हीं के साथ व्यभिचार किया जो सब के सब सर्वोत्तम अश्शूरी थे; और जिस किसी पर वह मोहित हुई उसी की मूरतों से वह अशुद्ध हुई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अपने आपको वेश्या के रूप में सबसे अच्छे अश्शूरियों को दे दिया और उन हर एक के मूर्तियों से अपने आपको अशुद्ध किया जिनके लिये वह लालायित रहती थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए उसने उन्हीं के साथ व्यभिचार किया जो सब के सब सर्वोत्तम अश्शूरी थे; और जिस किसी पर वह मोहित हुई, उसी की मूरतों से वह अशुद्ध हुई।