Ezekiel 24:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usee din tera munh khulega, aur too fir chup n rahega parantu us bache huae ke sath baten karega. so too in logon ke liye chinh ttharega aur ye jan lenge ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय तुम उस व्यक्ति से बातें कर सकोगे। तुम और अधिक चुप नहीं रह सकोगे। इस प्रकार तुम उनके लिये उदाहरण बनोगे। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन तेरा मुंह खुल जाएगा। तू अब तक यरूशलेम के सम्बन्ध में मौन था, पर अब तू उस व्यक्ति से यरूशलेम के सम्बन्ध में पूछताछ करेगा। इस प्रकार तू इस्राएल के वंशजों के लिए एक संकेत-चिह्न है। तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।’
Hindi Bible HHBD
उसी दिन तेरा मुंह खुलेगा, और तू फिर चुप न रहेगा परन्तु उस बचे हुए के साथ बातें करेगा। सो तू इन लोगों के लिये चिन्ह ठहरेगा; और ये जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी दिन तेरा मुँह खुलेगा, और तू फिर चुप न रहेगा परन्तु उस बचे हुए के साथ बातें करेगा। इस प्रकार तू इन लोगों के लिये चिह्न ठहरेगा; और ये जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय तुम्हारा मुंह खुलेगा; तुम उस व्यक्ति से बात करोगे और फिर चुप न रहोगे. इस प्रकार तुम उनके लिये एक चिन्ह ठहरोगे, और वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी दिन तेरा मुँह खुलेगा, और तू फिर चुप न रहेगा परन्तु उस बचे हुए के साथ बातें करेगा। इस प्रकार तू इन लोगों के लिये चिन्ह ठहरेगा; और ये जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”