Ezekiel 25:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan dekho, maain tujh ko poorabiyon ke aadhaikar men karane par hoo aur ve tere beech apanee chhavaniyan dalenge aur apane ghar banaaenge ve tere fal khaaenge aur tera doodha peeaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये मैं तुम्हें, पूर्व के लोगों को दूँगा। वे तुम्हारी भूमि लेंगे। उनकी सेनायें तुम्हारे देश में अपना डेरा डालेंगी। वे तुम्हारे बीच रहेंगे। वे तुम्हारे फल खाएंगे और तुम्हारा दूध पीएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, मैं तुम्‍हें गुलाम बनाने के लिए पूर्व देश के निवासियों के हाथ में सौंप रहा हूँ। वे तुम्‍हारे देश में शिविर डालेंगे, और तुम्‍हारे मध्‍य तम्‍बू गाड़ेंगे। वे तुम्‍हारे वृक्षों के फल खाएंगे, और तुम्‍हारी गाय, भेड़, बकरियों का दूध पीएंगे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण देखो, मैं तुझ को पूरबियों के अधिकार में करने पर हूँ; और वे तेरे बीच अपनी छावनियां डालेंगे और अपने घर बनाएंगे; वे तेरे फल खाएंगे और तेरा दूध पीएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण देखो, मैं तुझ को पूर्व देश के लोगों के अधिकार में करने पर हूँ; और वे तेरे बीच अपनी छावनियाँ डालेंगे और अपने घर बनाएँगे; वे तेरे फल खाएँगे और तेरा दूध पीएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं तुम्हें पूर्व देश के लोगों के अधीन करने जा रहा हूं. वे तुम्हारे बीच अपना शिविर खड़ा करेंगे और अपना तंबू गाड़ेंगे; वे तुम्हारा फल खाएंगे और तुम्हारा दूध पिएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण देखो, मैं तुम को पुर्वियों के अधिकार में करने पर हूँ; और वे तेरे बीच अपनी छावनियाँ डालेंगे और अपने घर बनाएँगे; वे तेरे फल खाएँगे और तेरा दूध पीएँगे।