Ezekiel 25:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain rabba nagar ko untton ke rahane aur ammoniyon ke desh ko bhed-bakaariyon ke baaittne ka sthan kar doonga tab tum jan loge ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘मैं रब्बा नगर को ऊँटों की चरागाह और अम्मोन देश को भेड़ों का बाड़ा बना दूँगा। तब तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुम्हारे देश की राजधानी रब्बानगर को ऊंटों की चरागाह, और अन्य नगरों को भेड़शाला बना दूंगा। तब तुम्हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।
Hindi Bible HHBD
और मैं रब्बा नगर को ऊंटों के रहने और अम्मोनियों के देश को भेड़- बकरियों के बैठने का स्थान कर दूंगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं रब्बा नगर को ऊँटों के रहने और अम्मोनियों के देश को भेड़–बकरियों के बैठने का स्थान कर दूँगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं रब्बाह को ऊंटों का चरागाह और अम्मोन देश को भेड़ों का विश्राम स्थल बना दूंगा. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं रब्बाह नगर को ऊँटों के रहने और अम्मोनियों के देश को भेड़-बकरियों के बैठने का स्थान कर दूँगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।