Ezekiel 25:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki parameshvar yahova yon kahata haai, tum ne jo israaael ke desh ke karan talee bajai aur nache, aur apane sare man ke aabhaiman se anand kiya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह कहता है: तुम प्रसन्न थे कि यरूशलेम नष्ट हुआ। तुमने तालियाँ बजाई और पैरों पर थिरके। तुमने इस्राएल प्रदेश को अपमानित करने वाले मज़ाक किये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूँ: तुमने इस्राएल देश के विनाश पर आनन्‍द मनाया। तुम नाचे-कूदे। तुमने ताली बजाई, तुम्‍हारे हृदय में उसके प्रति घोर द्वेष था। उस द्वेष को तुमने आनन्‍द मनाकर प्रकट किया।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यों कहता है, तुम ने जो इस्राएल के देश के कारण ताली बजाई और नाचे, और अपने सारे मन के अभिमान से आनन्द किया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि परमेश्‍वर यहोवा यों कहता है: तुम ने जो इस्राएल के देश के कारण ताली बजाई और नाचे, और अपने सारे मन के अभिमान से आनन्द किया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्योंकि तुमने इस्राएल देश के प्रति अपने हृदय के सब द्वेष भावना के कारण आनंदित होकर ताली बजाई और अपने पैरों को पटका,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है: तुम ने जो इस्राएल के देश के कारण ताली बजाई और नाचे, और अपने सारे मन के अभिमान से आनन्द किया,